इंडस्ट्रियल एरिया में तीन घंटे गुल रही बिजली

सतना : रीवा रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) में गुरुवार को फिर से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। क्षेत्र में लगातार तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से उद्योगपतियों, कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. एक तरफ जहाँ अंधेरे, उमस भरी गर्मी और मच्छरों के हमले से लोग बेहाल दिखे, वहीं दूसरी ओर उत्पादन ठप्प होने से काम-काज भी बुरी तरह प्रभावित हुआ.

स्थानीय लोगों और उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में यह कोई पहली घटना नहीं है. यहाँ दिन भर में कई बार फाल्ट होना और दिन-रात रुक-रुक कर बिजली गुल होना अब आम बात बन चुकी है.बिजली कटौती के कारण कारखानों और लघु उद्योगों में उत्पादन ठप्प हो जाता है, जिससे संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. लगातार हो रही इस समस्या को लेकर विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
फाल्ट का बहाना, उपभोक्ता परेशान
बिजली बंद होने की वजह पूछने पर हर बार की तरह अधिकारियों द्वारा “तकनीकी फाल्ट” का ही बहाना बनाया जाता है. लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इतने महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार फाल्ट क्यों आ रहा है? क्या मेंटेनेंस केवल कागजों पर ही हो रहा है?क्षेत्र के व्यापारियों और निवासियों ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर विद्युत व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए और नियमित मेंटेनेंस कराकर अघोषित बिजली कटौती से राहत दिलाई जाए

Next Post

सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन

Fri Jul 24 , 2026
सतना : शहर में गुरुवार शाम सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं और विभिन्न छात्र संगठनों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में छात्र-छात्राओं, अधिवक्ताओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने मिलकर सिविल लाइन चौराहे से सर्किट हाउस होते हुए सेमरिया […]

You May Like

मनोरंजन