मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाया और मिले सफाई मित्रों से

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शक्ति नगर एयरपोर्ट के पास महिला सफाई मित्रों को देखा तो उन्होंने तत्काल काफिला रुकवाकर सफाई मित्रों से मुलाकात की और सफाई मित्रों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई. इस मौके पर सफाई मित्रों ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.

मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों महिलाओं से पूछा कि आपको शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ मिल रहे है कि नहीं. सफाई मित्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, ईएसआईसी, आयुष्मान कार्ड जैसी जन हितेषी योजनाओ उनके परिवार को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, इसके साथ ही उपस्थित सफाई मित्र महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया.

इस दौरान माननीय जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, कलेक्टर शिवम वर्मा, आयुक्त दिलीप कुमार यादव, सीएसआई, बड़ी संख्या में महिला सफाई मित्र एवं अन्य उपस्थित थे.

Next Post

उत्तराखंड पुलिस की शूटिंग प्रतियोगिता में पीएसी व आईआरबी का जलवा

Sat Nov 15 , 2025
देहरादून (वार्ता) उत्तराखंड पुलिस की श्रीनगर स्थित एसएसबी की केदार फायरिंग रेंज में शुक्रवार से 21वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय राइफल, रिवाल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता–2025 शुरू हो गई। पहले दिन सौ मीटर राइफल शूटिंग में पीएसी और दो सौ मीटर रेंज में आईआरबी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। 100 […]

You May Like