चाकूबाजों के विरोध में डॉक्टरों में आक्रोश

जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई चाकूबाजी में दो जूनियर डॉक्टर घायल हो गए जिसको लेकर डॉक्टरों में आक्रोश है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर ने मेडिकल अधीक्षक डॉ. अरविंद्र शर्मा से मुलाकात की और अस्पताल एवं कॉलेज परिसर में कार्यरत डॉक्टरों की सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों से संबंधित गंभीर समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जूडा ने हाल ही में इंटर्न डॉक्टर पर हुए चाकू से हमले की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। संगठन ने मांग की है कि अस्पताल परिसर में गैर-चिकित्सीय व्यक्तियों की भीड़, विशेषकर रात्रि के समय, पर सख्त नियंत्रण किया जाए, नेस्कैफे शॉप के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोका जाए। जुड़ा ने स्पष्ट कहा है कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान होना अत्यंत आवश्यक है ताकि डॉक्टरों को सुरक्षित एवं सुगम कार्य वातावरण मिल सके और मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हों।

Next Post

तीज के कार्यक्रम में घुसपैठ की कोशिश करने वाले युवक पुलिस के सुपुर्द

Wed Aug 27 , 2025
इंदौर: राजवाड़ा पर हरतालिका तीज के मौके पर देर रात भजन संध्या के दौरान हंगामा खड़ा हो गया. सांसद शंकर लालवानी की संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भजन-कीर्तन में शामिल थीं. इसी दौरान आरोप लगा कि कुछ युवक महिलाओं के मोबाइल से फोटो और वीडियो […]

You May Like