
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सहजपुर फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं लार्डगंज थाना अंतर्गत पटेल मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार रैकवार पिता प्रीतम रैकवार 35 वर्ष निवासी 939/ए, बी, पटेल मोहल्ला थाना लार्डगंज ने चौकी यादव कालोनी में सूचना दी कि भाई राजेश रैकवार ने फाँसी लगा ली। मृतक ने आत्महत्या किन कारणों से की इसका पता नहीं चल सका। वहीं भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि रेल्वे स्टेशन भेउ़ाघाट प्वाइंट मेन मनेन्द्र पाण्डेय 38 वर्ष ने सूचना दी कि सहजपुर फाटक के पास एक युवक ट्रेन से कटकर गया। जिसे एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक कौन है इसका पता नहीं चल सका । पुलिस मर्ग कायम कर शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
