फिलिस्तीनी हमलावर ने किया सात इजरायली सैनिकों को घायल, हमलावर मारा गया

यरुशलम, 04 फरवरी (वार्ता) फिलिस्तीनी हमलावर ने मंगलवार को पश्चिमी तट पर सात इजरायली सैनिकों को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद इजरायल के सैनिकों ने उसे मार गिराया।
इजराइल की मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया है। हमलावर ने उत्तरी जॉर्डन घाटी में तयासीर चेकपॉइंट के पास एक आउटपोस्ट पर तैनात सैनिकों पर गोलीबारी की। सैनिकों और हमलावर के बीच गोलीबारी में हमलावर मारा गया।
यह घटना इजरायली सैन्य अभियान के विस्तार की घोषणा के दो दिन बाद हुई है, जो उत्तरी पश्चिमी तट पर तम्मुन शहर तक फैला हुआ है।
फिलिस्तीनी आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने जेनिन में अभियान शुरू होने के बाद से इजरायली बलों द्वारा कम से कम 27 लोग मारे गए हैं।

Next Post

इंदौर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

Tue Feb 4 , 2025
इंदौर। लसूड़िया पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये के नकली नोट और नोट बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच […]

You May Like