51 ई- रिक्शा के रूट हुए तय, स्टीकर चस्पा

निर्धारित 3 जोनों में ही चलेंगे अब, नियम तोडऩे वालों पर होगी कार्यवाही

जबलपुर: पुलित्त अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप शेण्डे एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आर.टी.ओ.)  जितेन्द्र रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष कुमार शुक्ला, वैजनाथ प्रजापत्ति, संगीता डामोर की उपस्थिति में आटो, आपे, ई रिक्शा संघ, उपाध्यक्ष  सदस्यों की बैठक आयोजित की जाकर आम सहमति से ई रिक्शा के संचालन के संबंध में निम्नांकित 3 जोन सेक्टर निर्धारित किया गया था।

उपरोक्त निर्णय के पालन में तीनों जोन,सेक्टर में चलने वाले ई-रिक्शा को चिन्हित किया जाकर वाहन चालक के दस्तावेज का परीक्षण कर पंजीयन किया गया एवं कुल 51 ई रिक्शा ने जोन अनुसार नम्बर वाले स्टीकर चस्पा किये गये है। चिन्हित ई-रिक्शा अपने नम्बर के अनुसार ही जोन में संचालित होगे। ताकि यातायात व्यवस्था सुवारू रूप से सयालित हो सकें। उपरोका कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
स्पीड राडार गन का प्रशिक्षण
इसके अलावा  यातायात पुलिस द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर अधिक से अधिक वैधानिक कार्यवाही की जाने हेतु आधुनिक उपकरण स्पीड राडार गन का प्रशिक्षण सभी अधिकारी / कर्मचारियों को थाना यातायात मालवीय चौक परिसर में दिया गया है।

Next Post

स्लॉट से ज्यादा समिति ने कर ली खरीदी

Fri Jan 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जांच होने के बाद होंगे बड़े खुलासे जबलपुर: जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर धांधली और गड़बडिय़ां लगातार सामने आ रही है। जिसके चलते कलेक्टर द्वारा पाटन, शहपुरा के लगभग 11 खरीदी केंद्रों पर औसत से […]

You May Like

मनोरंजन