मैहर: माँ शारदा शक्ति पीठ के प्रधान पुजारी पवन पांडेय ज महाराज (दाऊ सरकार) के प्रेरणा एवं आशीर्वाद से माँ कृष्णा देवी लोक न्यास के तत्वावधान में मैहर में निःशुल्क हृदय एवं किडनी रोग जांच शिविर आयोजित किया गया।शिविर में भारत के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युगल किशोर मिश्रा के आगमन पर वार्ड क्रमांक 5, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने आत्मीय स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया।शिविर में क्षेत्रवासियों के लिए हृदय रोग, किडनी रोग, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं यूरोलॉजी संबंधी जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस पहल से क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ मिल रहा है।इस अवसर पर माँ शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी श्री पवन पांडेय, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।सेवा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के इस पुनीत प्रयास की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने शिविर को क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
