
देवास। जिले के खातेगांव जनपद अंतर्गत ग्राम कांजीपुरा से लेकर बिलोदा मार्ग पर मजरा टोला है जिसमें प्राथमिक विद्यालय एवं लगभग 80 परिवार के लोग निवास करते हैं लेकिन उक्त मार्ग का निर्माण करने हेतु कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन आज तक ग्रामीणों की समस्या का निराकरण नहीं हो इस संबंध में
ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को भी उक्त मार्ग के निर्माण करने के लिए कई बार बोला गया लेकिन उन्होंने भी निर्माण नहीं कराया इस मामले में अब पंचायत भी मुकर रही है एवं ग्रामीणों को मजबूर होकर नारकिय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है ग्रामीणों की समस्या का निराकरण नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है गर्भवती महिलाओं व आने-जाने में काफी परेशानी का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है इस ओर जनप्रतिनिधि भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए ग्रामीणों ने एसडीएम खातेगांव को आवेदन देने के बाद कीचड़ भरे रोड पर धरना आंदोलन किया प्रारंभ इस संबंध में ग्रामीण नरु भाई रामेश्वर सहित अनेक ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं।
