जुआ फड़ पर छापा, आठ जुआरी पकड़ाए

जबलपुर: रानीताल शारदा मंदिर के पीछे सजे जुआ फड़ पर लार्डगंज पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 2 हजार 680 रूपये जप्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि रानीताल शारदा मंदिर के पीछे गली में खम्बे के नीचे ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे दुर्गेश बर्मन, अंचल कश्यप, अजय विश्वकर्मा, अर्पित पटेल, रोहित साहू, शिवम अग्रवाल, अखिलेश विश्वकर्मा, सुमित राजपूत को दबोचा गया । जुआरियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते, 2 हजार 680 रूपये जप्त किए गए।

Next Post

गेंहू के बदले चावल नहीं दिया तो सेल्समेन को पीटा

Sun Aug 2 , 2026
जबलपुर:मझगवां थाना अंतर्गत रमखिरिया में गेंहू के बदले चावल नहीं देने पर उपभोक्ता ने साथी के साथ मिलकर सेल्समेन की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सौरभ सोनी 25 वर्ष निवासी रमखिरिरया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राशन वितरण सोसायटी रमखिरिया […]

You May Like