राजा मर्डर: शिलांग पुलिस ने वॉटरफॉल पर किया क्राइम सीन का रीक्रिएशन

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी शिलांग पुलिस ने सोमवार को सोहरा स्थित वेई सावडोंग वॉटरफॉल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का सीन रीक्रिएशन किया. पुलिस दल दोपहर एक बजे मौके पर पहुंचा और हत्या के समय की परिस्थितियों को दोबारा दोहराया.पुलिस ने उस स्थान की गहनता से जांच की, जहां राजा की हत्या की गई थी.

टीम ने घटनास्थल पर मौजूद तमाम भौतिक साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए क्राइम सीन का पुनर्निर्माण किया ताकि यह समझा जा सके कि घटना किन परिस्थितियों में घटी. माना जा रहा है कि इससे केस की परतें और खुलेंगी तथा आरोपियों की भूमिका और स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीडियो और फोटोज के आधार पर सीन रीक्रिएशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा हैं. इस दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौजूद है.

Next Post

तेंदुए के हमले में मृत बच्चे के परिवार को दी गई आठ लाख की सहायता

Tue Jun 17 , 2025
पिपरिया:ग्राम सिंगानामा, पिपरिया में विगत दिनों घर के आंगन में ही खेल रहे 7 वर्ष के मासूम बच्चे पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था, जिसमें बच्चे की जान चले गई। इसके बाद नवनीत सिंह नागपाल ने पीड़ित परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान किया तथा परिवार […]

You May Like