सोहागपुर। मुख्यमंत्री मोहन यादव के संकल्प हर घर गणेश-सिद्ध गणेश, माटी के गणेश अभियान के तहत जबाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें नर्मदा समग्र के संयुक्त अभियान के साथ नवांकुर सखी प्रस्फुटन समिति, मेंटर्स, छात्र-छात्राओं एवं सनफ्लावर संस्था के स्टाफ ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाना सीखा। मूर्तिकार रानू मेहरा ने प्रशिक्षण दिया। उद्देश्य पीओपी मूर्तियों से होने वाले पर्यावरण व जलीय जीवों के नुकसान से बचाव करना है। कार्यक्रम में चेयरमैन कैलाश पालीवाल, सेक्रेटरी हमीर सिंह चंदेल, प्राचार्य डॉ. नंदकिशोर निखरा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। प्रशिक्षण उपरांत बनाई गई मूर्तियाँ चेयरमैन व संभाग समन्वयक को भेंट की गईं। कार्यक्रम किशोर कड़ोले के मार्गदर्शन व अभिनव पालीवाल के सहयोग से सम्पन्न हुआ। संचालन गजेंद्र ठाकुर ने किया।
