प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें: मोदी

प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें: मोदी

नयी दिल्ली 10 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सूची में शामिल किये जाने का स्वागत करते हुए प्रभु श्रीराम से लोगों का मार्गदर्शन करने की कामना की है। श्री मोदी ने बुधवार को इस फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “देश और दुनिया के लोगों में गजब का उत्साह है। दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों के बेहद करीब है।

यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची का हिस्सा बनने के बाद दीपावली को दुनियाभर में और अधिक लोकप्रियता मिलेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें।”उल्लेखनीय है कि यहां स्थित लाल किला में हुयी संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की बैठक में बुधवार को इस पर्व को संस्था की ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची’ में शामिल करने का फैसला लिया है।

Next Post

प्रधानमंत्री आवास पर राजग सांसदों के लिए रात्रिभोज, शीतकालीन सत्र की रणनीति पर होगा मंथन

Wed Dec 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को अपने आधिकारिक आवास पर विशेष रात्रिभोज आयोजित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक संसद के शीतकालीन सत्र के बीच यह रात्रिभोज न सिर्फ एक औपचारिक सौहार्द मुलाकात होगी, बल्कि इसे सरकार और गठबंधन […]

You May Like