मतभेदों को दूर करने और अमेरिका के साथ काम करने को तैयार है चीन

बीजिंग, 29 जनवरी (वार्ता ) चीन ने गुरुवार को कहा कि वह मतभेदों को दूर करने, सहयोग को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे योंगकियान ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और अमेरिका ने समानता, पारस्परिक सम्मान तथा पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों के आधार पर 2025 में आर्थिक एवं व्यापार परामर्श के पांच दौर आयोजित किये, जिससे कई सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुये। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इससे यह पूरी तरह से साबित हो गया है कि चीन और अमेरिका आपसी संवाद और परामर्श के माध्यम से आर्थिक तथा व्यापारिक मतभेदों को हल करने के तरीके खोज सकते हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, बुसान में दोनों राष्ट्राध्यक्षों की बैठक के बाद दोनों पक्षों ने आर्थिक और व्यापार परामर्श तंत्र के माध्यम से सभी स्तरों पर संचार बनाये रखा है। दोनों नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति के कार्यान्वयन के साथ-साथ कुआलालंपुर में हुये चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार परामर्श के परिणामों को संयुक्त रूप से बढ़ावा दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि भविष्य में चीन अमेरिका के साथ काम करने को तैयार है और वह अमेरिका के साथ आर्थिक एवं व्यापार परामर्श तंत्र का बेहतर उपयोग करेगा।

Next Post

डेनमार्क की प्रधानमंत्री बोले, ग्रीनलैंड पर नाटो, अमेरिका के बीच कोई समझौता नहीं

Thu Jan 29 , 2026
पेरिस, 29 जनवरी (वार्ता) डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने बुधवार को इस बात से इनकार किया कि नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) और अमेरिका के बीच ग्रीनलैंड मुद्दे पर कोई समझौता हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में दावा किया था […]

You May Like