जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सिंधी कॉलोनी में रहने वाले कल्लूराम कहार 65 वर्ष ने घर में स्टील की ग्रिल से नायलोन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार संजीवनी नगर थाना अंतर्गत राहुल पटेल उर्फ पारस पिता रामप्रकाश पटेल 25 वर्ष ने पंखे में चुन्नी गले में बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका पता नही चल सका। पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
