
सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अशा. शालाओं के संचालन एवं आरटीई नियमो के परिपालन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विद्यालयों के भौतिक संरचना, विद्यालय शुल्क, गणवेश एवं पाठय्-पुस्तक रेट शिक्षा पोर्टल 3.0 में मैपिंग की विस्तार से जानकारी ली गई। बैठक में उपस्थित विद्यालयों के प्राचार्यो को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित आरटीई गाईड लाईन का शत-प्रतिशत पालन करें। विद्यालयों में दिव्यांग छात्रों के लिए अनिवार्य रूप शौचालय का निर्माण कराये एवं शौचालय तक पहुंचने के लिए सुगम आवागन की व्यवस्था करे। साथ ही निर्देशित किया कि आरटीई नॉर्मस के आधार पर विद्यालयों में भौतिक संरचना, नही पाए जाने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने कहा कि छात्रो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यालय की जिम्मेदारी हैं। आगे कहा कि एलकेजी से कक्षा दूसरी तक के छात्रो की परिक्षाएं नही ली जायेंगी इसका विद्यालय शत-प्रतिशत पालन करे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 5 वी एवं 8 वी के अतिरिक्त अन्य कक्षाओ में विद्यालय बाधा रहित कक्षोन्नति प्रदान करे।
