हल छठ पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहा उत्साह 

बागली।क्षेत्र में हलछठ पर्व का उत्साह, पूजन के लिए लगी कतार क्षेत्र में बुधवार को हलछठ पर्व का उत्साह रहा। मंदिरों में अभिषेक-पूजन सहित भजन-कीर्तन किए गए। भारतीय किसान संघ ने हलछठ पर्व उत्साह से मनाने के लिए किसान परिवारों से आह्वान किया था, इसका असर भी देखने को मिला।

किसानों ने हल की पूजा कर अच्छी फसल की कामना की। लक्ष्मी नारायण मंदिर के राजेंद्र पाठक ने बताया कि सुबह 9 बजे से हलछठ पूजा के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगने लगी थी। मान्यतानुसार हल छठ पर्व पर हल से जोता हुआ या उत्पादन किया हुआ अनाज का सेवन नहीं किया जाता है। महिलाओं ने उपवास रखते हुए फलों का सेवन किया। साथ ही किसान परिवारों ने बेल में लगने वाले फल-सब्जियों को हरियल के रूप में उपयोग किया।

Next Post

एनएच-39 पर भीषण हादसा: रीवा-सीधी मार्ग पर बस और बल्कर में टक्कर, आधा दर्जन की मौत की आशंका, 20 घायल

Wed Sep 2 , 2026
रीवा,राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रीवा-सीधी मार्ग पर बदबार स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। सीधी से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की ओर से जा रहे बल्कर में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार […]

You May Like