ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का ग्वालियर में भी असर, सीटू और किसान संगठन कर रहे प्रदर्शन

ग्वालियर: केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रमुख ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने आज 12 फरवरी को भारत बन्द का आव्हान किया है। ग्वालियर में भी इसका असर देखा जा रहा है। आज भारत बंद के दिन ट्रेड यूनियन, सीटू और किसान संगठनों ने ग्वालियर के तीनों शहर लश्कर, उपनगर ग्वालियर और मुरार में जुलूस निकाले। दोपहर में फूलबाग स्थित महारानी लक्ष्मीबाई समाधिस्थल के सामने विभिन्न ट्रेड यूनियनों के सदस्य इकट्ठे होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने दावा किया है आन्दोलन में लाखों मजदूर शामिल हैं।फूलबाग में महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के सामने हड़ताली कैम्प लगाया गया है। जहां आशा-उषा कार्यकर्त्ता, आंगनबाड़ी, निजी कारखानों के मजदूर और विभिन्न शासकीय व आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद हैं। सभा को बैंक, बीमा, बीएसएनएल और रेलवे कर्मचारी संगठनों के नेता संबेाधित कर रहे हैं।
भारत बंद के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई है। परिवहन व्यवस्था पर भी असर है। सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज ठप रहने के संकेत हैं। हालांकि स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाएं, बिजली-पानी और सुरक्षा व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

Next Post

चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

Thu Feb 12 , 2026
इंदौर: सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को द्वारकापुरी पुलिस ने पकड़ लिया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है. द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा पुलिस के अनुसार सूर्यदेव नगर ग्राउंड में झोपड़ी के पास संदिग्ध अवस्था में […]

You May Like