शराब की लत ले रही जानें: कुंडा चुटकाटोला में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

मंडला/नारायणगंज।आदिवासी अंचल में शराब का जहर अब जिंदगी निगलने लगा है। टिकारिया थाना क्षेत्र के गांव कुंडा चुटकाटोला में एक मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की है।जानकारी के अनुसार संतलाल मरकाम (35) पिता बजारीलाल, निवासी देहरा (जबलपुर) में मजदूरी करता था। बीते दिन ही वह अपनी पत्नी और बच्चे से मिलने ससुराल आया था। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। बीती रात भोजन के बाद वह कमरे में सोने चला गया, लेकिन सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार ने झांककर देखा कि संतालाल साड़ी के फंदे से म्यार में झूल रहा है।पुलिस को सूचना दिए जाने पर शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लिया है।गांव की महिलाओं ने बताया कि शराब की वजह से अंचल के कई परिवार तबाह हो चुके हैं। नशे की लत घरेलू हिंसा और आत्महत्याओं का बड़ा कारण बन रही है। कई गांवों में महिलाएं अब शराबबंदी की मुहिम को लेकर खुलकर आवाज उठाने लगी हैं।यह घटना आदिवासी क्षेत्र में फैलती नशे की लत और सामाजिक विघटन का करुण दृश्य है — जो अब गांवों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि कब तक शराब उनकी खुशियों को लूटती रहेगी ।

Next Post

लूट का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद पकड़ा गया

Thu Oct 16 , 2025
रीवा। रीवा हाईवे में लूट करने वाले यूपी से गिरफ्तार चार आरोपी जिन्हें मनगवॉ से रीवा कंट्रोल रुम ले जाया जा रहा था उन्हीं में में से एक आरोपी पुलिस कस्टेडी से पुलिस के गाड़ी से छलाँग लगा कर भाग गया। इस घटना के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल […]

You May Like