
रीवा। रीवा हाईवे में लूट करने वाले यूपी से गिरफ्तार चार आरोपी जिन्हें मनगवॉ से रीवा कंट्रोल रुम ले जाया जा रहा था उन्हीं में में से एक आरोपी पुलिस कस्टेडी से पुलिस के गाड़ी से छलाँग लगा कर भाग गया। इस घटना के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए हालाकी एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में पूरे शहर में घेरा बंदी की गई और आधे से एक घंटे के अंदर बजरंग नगर के पास से भागे हुए आरोपी को पुलिस ने पुनः पकड़ लिया है जिसके बाद रीवा पुलिस ने भी राहत की सांस ली लेकिन बड़ा सवाल यह है की खुंखार बदमाश पुलिस कस्टेडी से भागने मौक़ा कैसे मिला
