5.5 किलो गांजा बरामद, महिला समेत 4 गिरफ्तार, छज्जे पर छिपाकर रखा था नशे का जखीरा

बैतूल। गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.5 किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई इंदिरा कॉलोनी में की गई, जहां एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त किए गए गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1लाख 13 हजार रुपये बताई जा रही है।

गंज थाना पुलिस को 3 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा कॉलोनी स्थित एक मकान में अवैध गांजा रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके पर गीता यादव व शेख खीजर नामक दो लोगों को पकड़ा। जब उनके मकान की तलाशी ली गई तो छत के छज्जे पर प्लास्टिक के दो बैग में छिपाकर रखा गया गांजा मिला। शेख खीजर के पास से 5.103 किलो और गीता यादव के पास से 395 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा आमला निवासी विकास उर्फ विक्की ठाकुर से खरीदा गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विक्की ठाकुर और शेख राजा को भी गिरफ्तार कर लिया। गांजा लाने में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में शेख खीजर, गीता यादव, विकास ठाकुर और शेख राजा शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Next Post

भानपुरा मे पिछले 13 दिन से डाकघर में काम बंद

Fri Jul 4 , 2025
भानपुरा। उप डाकघर में राउटर मशीन खराब होने से पिछले 13 दिनों से सारी व्यवस्था ठप्प पड़ी है, लोग चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं। डाकघर के अल्प बचत एजेंट राकेश शर्मा शालीमार द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 21 जून शनिवार से ही भानपुरा उप डाकघर का सारा […]

You May Like