भानपुरा मे पिछले 13 दिन से डाकघर में काम बंद

भानपुरा। उप डाकघर में राउटर मशीन खराब होने से पिछले 13 दिनों से सारी व्यवस्था ठप्प पड़ी है, लोग चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं।

डाकघर के अल्प बचत एजेंट राकेश शर्मा शालीमार द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 21 जून शनिवार से ही भानपुरा उप डाकघर का सारा काम बंद पड़ा हुआ है। लगभग 20 अल्प बचत एजेंट इस डाकघर से जुड़े हुए है और भानपुरा नगर के आम जनों के हजारों की संख्या में खाते यहां खुले हुए है ओर आधार कार्ड जारी करने और अपडेट करने का काम भी इसी पोस्ट में चल रहा है। एजेंट ओर आम जनता चार दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, परेशान हो रहे हैं। अगले कुछ दिन ओर स्थिति यही रह सकती है। इसी बीच महीने की आखरी तारीख निकल जायेगी जिसके कारण हर महीने जमा होने वाले आर डी खातों में पेनल्टी लगने से आम जनता का नुकसान होगा।

उपडाकघर भानपुरा के सबपोस्ट मास्टर विकास सिंह और काउंटर बाबू धर्म सिंग से इस विषय मे बात करने पर प्राप्त जानकारी के अनुसार राउटर मशीन खराब हो गई है। विभाग के सम्बंधित अधिकारियों ओर बी एस एन एल भानपुरा को सूचना कर दी है। नई मशीन मंगवाने की प्रक्रिया चल रही है। जब तक मशीन नही आती कुछ दिन ओर स्थिति यही रह रहेगी। बचत काउंटर के सभी प्रकार के जमा निकासी खाते खोलना बन्द करना सभी काम बंद है।

आधार कार्ड अपडेट की व्यवस्था भी बंद है।

आधार कार्ड अपडेट का काम बंद होने से भारी संख्या में लोग चक्कर लगा रहे, निराश होकर जा रहे हैं। आम जनता भारत सरकार पर विश्वास करती है। इसी कारण अपने रुपये डाकघर बचत खातों में जमा करवाते है ताकि जब जरूरत पड़े निकलवा कर उपयोग कर सके। परन्तु ऐसी स्थिति में यदि डाकघर बैंकिंग प्रणाली 15 दिन बन्द रहे तो यह बड़ी चिंता का विषय है। डाक विभाग को ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए त्वरित व्यवस्था का निर्माण करना चाहिए, ताकि आम जनता का विश्वास और डाकघर की साख बनी रहे।

Next Post

हैरी ब्रूक ने भी ठोका नाबाद शतक, इंग्लैंड चाय तक 355/5

Fri Jul 4 , 2025
बर्मिंग़न, 04 जुलाई (वार्ता) जैमी स्मिथ (माबाद 157) के बाद हैरी ब्रूक (नाबाद 140) ने भी शतक ठोका जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने भारत को करारा जवाब देते हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को चायकाल तक पांच विकेट खोकर 355 रन बना लिए। इंग्लैंड अभी भारत के 587 […]

You May Like

मनोरंजन