रोती बिखलती मिली मासूम को पुलिस ने मां से मिलाया

जबलपुर: प्रेमसागर चौकी स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक पांच साल की मासूम रोती बिलखती हुई पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की और उसे मां से मिलाया। गुमी बच्ची को पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल गए।टीआई सुभाष चंद बघेल ने बताया कि शुक्रवार को चौकी प्रेमसागर के पास स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक पांच वर्षीय बच्ची रोते हुई चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र बेन समेत स्टाफ को मिली।

जिसने पूछताछ पर माता पिता का नाम बताया लेकिन घर का पता नहीं बता पा रही थी। जिसके बाद अधिकारियों एवं कन्ट्रोल रूम को सूचना दी गई। कन्ट्रोल रूम द्वारा वायरलैस सैट के माध्यम से शहर देहात के सभी थानों को लावारिस हालत में रोते हुये मिली बच्ची के सम्बध में जानकारी देते हुये बताया गया। साथ ही बच्ची को आसपास के क्षेत्र में ले जाकर पतासाजी की गई तो भानतलैया में एक महिला मिली जिसने उक्त बच्ची को स्वयं की होना बताई।

महिला ने बताया कि ग्राम मंगवा बांधकर मोहल्ला थाना मनगांव जिला रीवा की रहने वाली है वर्तमान में भानतलैया में रहने वाले रिश्तेदार के यहॉ आकर रूकी है लगभग डेढ-दो घंटे पहले बच्ची रिश्तेदार के घर के पास खेलते-खेलते कहीं चली गयी थी जिसकी तलाश वह एवं परिजन पिछले डेढ घंटे से कर रहे थे। पुलिस ने बच्ची को मां के सुपुर्द करते हुए उसका ध्यान रखने की समझाइश दी।

Next Post

मनीष सिंह ने संभाला जनसंपर्क आयुक्त के पद का कार्यभार

Sat Feb 14 , 2026
भोपाल: नवागत जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने आज अपने नवीन पद का विधिवत दायित्व संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना से जिम्मेदारी ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि दीपक सक्सेना को अब आबकारी आयुक्त की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण के अवसर पर जनसंपर्क विभाग […]

You May Like