रीवा: शहर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निपनिया में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही बड़े पिता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर हालत में बच्ची का संजय गांधी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
क्या है मामला:
बताया जा रहा है कि पीड़िता का पिता लूट के आरोप में पहले से जेल में बंद है। घर में अकेली पाकर रिश्ते में बड़े पिता लगने वाले आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
आदतन अपराधी है आरोपी:
सूत्रों के अनुसार फरार आरोपी पर पहले से ही एक दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SP ने फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
