
दतिया। सीएम मोहन यादव ने आज शनिवार को अपरान्ह में सेवढ़ा में 47 करोड़ लागत से बने सिंध पुल का लोकार्पण कर 21 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने सेवढ़ा में आयोजित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा अर्चना कर किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे दतिया जिले के सेवढ़ा पहुंचे। हेलीपेड पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे सिंध नदी पर पहुंचे, जहां 47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप अग्रवाल एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया भी उपस्थित थे।
