
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दतिया जिले के सेवढ़ा स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के मंगल और कल्याण के लिए प्रभु से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
सीएम के मंदिर आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। दर्शन-पूजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
