
दतिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज शनिवार दोपहर दतिया पहुंचे। यहां से वे 500 कारों के काफिले के साथ उत्तर प्रदेश के झांसी के लिए रवाना हुए। वे नेशनल हाईवे-44 पर एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। दतिया पहुंचने के बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से झांसी के लिए निकले। उनके काफिले में लगभग 500 कारें शामिल थीं। इस दौरान सड़कों पर उनके समर्थकों की भीड़ रही।
