संज्ञान: सेवानिवृत्त प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारियों को नहीं मिली पेंशन

जबलपुर। जिले के समस्त 17 शासकीय कॉलेजों से सेवानिवृत्त हो रहे प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली राशि का भुगतान समय सीमा में नहीं होने का मामला सामने आया है। कॉलेजों के कर्मचारी विगत 4-5 साल से सेवानिवृत्त हो जाने के बाद भी मिलने वाली राशि के लिये परेशान हो रहे है। पीड़ित कर्मचारियों द्वारा लगातार मंत्रालय व उच्च शिक्षा विभाग को अनेक शिकायतें एवं अभ्यावेदन दिये जा रहे है, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जिस पर मप्र आयोग ने संज्ञान लिया है।

मप्र मानव अधिकार आयोग की क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्य पीठ भोपाल में जनहित में प्रकरण की सुनवाई करते हुए, सदस्य राजीव कुमार टण्डन की एकलपीठ ने मानव अधिकारों के उल्लंघन का मामला मानकर, आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल से मामले की जांच कराकर, जबलपुर जिले में वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुये कितने प्राध्यापकों एवं अन्य स्टाफ के पेंशन प्रकरण लंबित है, इस संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

 

Next Post

रंगदारी नहीं दी तो धमकाया, दुकान में तोड़फोड़

Mon Jun 23 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत शोभापुर फाटक न्यू कंचनपुर में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार को धमकाने के साथ दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बताया कि इमरान खान 40 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह डेयरी का व्यवसाय करता है, उसकी शोभापुर फाटक […]

You May Like