शॉर्ट सर्किट से आलू से भरे ट्रक में लगी आग

ग्वालियर:नेशनल हाइवे 44 पर डबरा के समीप कुक्कू ढाबा पर आलू से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही ट्रक के चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग से जलते ट्रक पर पानी फेंककर काबू पाया गया।

ट्रक में भरी आलू की बोरियां भी जल गई। सिटी टीआई यशवंत गोयल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को हाइवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराया।

Next Post

नौकरी के बदले नकदी घोटाले में कोलकाता में ईडी की छापेमारी

Tue Oct 28 , 2025
कोलकाता, 28 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में विभिन्न नगर निकायों में नौकरियों के लिये नकदी के लेन-देन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बेलेघाटा शहर के पूर्वी हिस्से में व्यवसायी बंधुओं की दो संपत्तियों पर नये सिरे से तलाशी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह […]

You May Like