मैहर में नदी के तेज बहाव में बहे तीन, दो सगे भाइयों के शव मिले; तीसरे की तलाश जारी

मैहर। देहात थाना क्षेत्र के जुड़ा रोड में बहन के घर जन्मदिन समारोह में जा रहे तीन लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। नदी पार करते समय बाइक समेत तीनों तेज बहाव में बह गए। इनमें 5 और 7 साल के दो सगे भाई और उनका 17 वर्षीय मामा शामिल था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। सर्च ऑपरेशन के दौरान पहले छोटे बच्चे सार्थक का शव बरामद किया गया, जिसके बाद दूसरे बच्चे का शव भी मिल गया। वहीं तीसरे युवक की तलाश अभी जारी है। मौके पर तहसीलदार आरडी साकेत, थाना प्रभारी पंचराज सिंह समेत पुलिस और रेस्क्यू टीम मौजूद है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है और टीम लगातार तीसरे व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

Next Post

सतना में चोरों की बड़ी सेंधमारी, दीवार तोड़कर 15 लाख के जेवरात किए पार; CCTV से मिला सुराग

Sun Aug 16 , 2026
सतना। नागौद थाना एवं पोड़ी चौकी क्षेत्र के वीरपुर गांव में चोरों ने बड़ी सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रामलखन पटेल के घर की बाहरी दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सास, बहू व बेटी के करीब 13 से 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण […]

You May Like