सतना। नागौद थाना एवं पोड़ी चौकी क्षेत्र के वीरपुर गांव में चोरों ने बड़ी सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रामलखन पटेल के घर की बाहरी दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सास, बहू व बेटी के करीब 13 से 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। वारदात के बाद चोरों ने पास के महेंद्र कुशवाहा के घर में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां चोरी करने में सफल नहीं हुए। घटना की जांच में पुलिस को कोदुलाल कुशवाहा के घर के बाहर लगे CCTV कैमरे से अहम सुराग मिला है। फुटेज में कुछ संदिग्ध वारदात के बाद भागते नजर आए हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चैना पिता छोटेलाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस उससे चोरी में भूमिका, संभावित साथियों और चोरी गए आभूषणों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Next Post
रेडक्रॉस का महीने भर का सेवा अभियान शुरू, स्वास्थ्य, रक्तदान, वृक्षारोपण और नशा मुक्ति कार्यक्रम होंगे आयोजित
Sun Aug 16 , 2026
छतरपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 15 अगस्त से 15 सितंबर तक महीनेभर चलने वाले विशेष सेवा अभियान की शुरुआत कर दी गई है। अभियान के तहत जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, सघन वृक्षारोपण और नशा मुक्ति अभियान प्रमुख […]

You May Like
-
2 months ago
नशा विनाश का कारण है -: प्राचार्य पीके उछावर
-
11 months ago
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
-
6 months ago
जेल पहुंचीं तहसीलदार को प्रशासन ने किया सस्पेंड