नाली के ऊपर बनाए जा रहे शौचालय को ननि ने तोड़ा

रीवा: नगर निगम वार्ड क्रमांक 16 मिश्रा पेट्रोल पंप के बगल में वार्ड के रहवासी द्वारा नाली के ऊपर अतिक्रमण कर शौचालय का निर्माण कराये जाने की शिकायत पर तत्काल तुड़वाये जाने की कार्रवाई की गई.हिदायत दी गई कि पुनरावृत्ति किये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी.

इसके अतिरिक्त नया बस स्टैण्ड सरदार पटेल तिराहा से लेकर शिल्पी कुंज मोड तक सडक़ पटरी से ठेला वालों को हटाया गया, इसी प्रकार सिरमौर चैराहा से अस्पताल चैराहा एवं धोबिया टंकी तक रोड पटरी से सब्जी फल के ठेले हटाये जाने की कार्रवाई करते हुये यातायात को बहाल कराया गया. उक्त कार्यवाही में अतिक्रमण सहायक मौजूद रहे.

Next Post

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली पदयात्रा

Sun Nov 9 , 2025
सतना: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के कोटर से एक भव्य यूनिटी मार्च निकाला गया। इस पदयात्रा में सांसद गणेश सिंह और विधायक विक्रम सिंह विकी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए, जिसका स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। […]

You May Like