भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में नवपदस्थ आयुक्त (जनसंपर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रशासनिक कार्यों, जनसंपर्क विभाग की आगामी योजनाओं और सूचना प्रसारण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए जनसंपर्क विभाग की भूमिका को शासन और जनता के बीच सेतु बताया। भेंट के दौरान विभागीय कार्यों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
