Pope Leo का ट्रंप पर निशाना: ‘राजनीतिक लक्ष्यों के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल गलत’

पोप लियो ने ट्रंप की नीतियों पर कहा कि राजनीतिक मकसद के लिए सैन्य बल का प्रयोग गलत है। उन्होंने वेनेजुएला संकट पर चिंता जताते हुए मानवाधिकारों की रक्षा की अपील की है।

वेटिकन सिटी के नवनियुक्त पोप लियो ने अपने पहले आधिकारिक वार्षिक संबोधन में वैश्विक राजनीति और संघर्षों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना वेनेजुएला जैसे देशों में सैन्य हस्तक्षेप और ताकत के बढ़ते उपयोग की तीखी आलोचना की। पोप ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों की कमजोरी पर चिंता जताते हुए कहा कि अब बातचीत की जगह युद्ध का जुनून हावी होता जा रहा है। मई में कार्यभार संभालने वाले अमेरिकी मूल के इस पोप के भाषण के दौरान अमेरिका और वेनेजुएला दोनों के राजदूत वहां मौजूद थे।

Next Post

तेहरान की सड़कों पर लाशें! खामनेई ने प्रदर्शनकारियों पर चलवाईं गोलियां, 200 लोगों की मौत के बाद बिगड़े हालात

Sat Jan 10 , 2026
ईरान में आम जनता सड़कों पर उतर आई है और खामेनेई सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। यहां 14 दिनों से प्रदर्शन जारी हैं। ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। बीते 14 दिनों से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर […]

You May Like