शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, राजस्थान रॉयल्स ने बनाये छह विकेट पर 214 रन

न्यू चंड़ीगढ़ 29 मई (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (96), रवींद्र जडेजा (नाबाद 45) और डॉनोवन फरेरा (नाबाद 38) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ छह विकेट पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने आरआर को शुरुआती झटके दिये। यशस्वी जायसवाल (एक) और ध्रुव जुरेल (सात) रन बनाकर आउट हुये। दो ओवर में दो विकेट गंवाकर संकट में फंसी आरआर को बल्लेबाजी करने आये रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने संभाला और 82 के स्कोर तक ले गये इसी दौरान रवींद्र जडेजा को रिटायर्ड होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान रियान पराग (11) और दसून शानका (तीन) को जेसन होल्डर ने अपना शिकार बना लिया। जोफ्रा आर्चर (सात) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।

18वें ओवर में शतक की ओर बढ़ रहे वैभव सूर्यवंशी को कगिसो रबाड़ा ने आखिरीकार अपना शिकार बना लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए (96) रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 214 रन बनाये। आरआर के लिए डॉनोवन फ़रेरा ने पारी के आखिरी ओवर में चार छक्के लगाये और उन्होंने 11 गेंदों में (नाबाद 38) रन बनाये जिसमें दो चौके भी शामिल है। रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 45) रनों की पारी खेली।

गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिये। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

संयुक्त संचालक ने अव्यवस्थाओं पर लगाई अस्पताल प्रबंधन को फटकार

Fri May 29 , 2026
शाजापुर: जिला अस्पताल में विभाग के वरिष्ठ संयुक्त संचालक द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण किया गया. जिसमें कई सारी अव्यवस्थाएं सामने आई. कई बार तो संयुक्त संचालक अव्यवस्थाएं देख इतने नाराज हुए कि उन्हें अधिकारियों को फटकार भी लगाना पड़ी. कहीं एक्सयपायरी डेट के इंजेक्शन मिले तो कहीं अधूरी किट मिली. […]

You May Like

Play sound