अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 25 दिसंबर को 

भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल का छठा दीक्षांत समारोह 25 दिसंबर 2025 गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर राजा भोज हॉल भोपाल के सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024–25 के स्नातक बीए बीएससी बीकॉम बीसीए बीबीए बीएड बीएफए बीलिब तथा विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की अंतिम वर्ष या सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पात्रतानुसार उपाधि और पदक प्रदान किए जाएंगे। पात्र विद्यार्थियों की प्राणीण्य सूची और पदक सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों को सूचित किया है कि वे विश्वविद्यालय के पोर्टल www abvhv mponline gov in पर 10 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक सात सौ रुपये का शुल्क जमा कर पंजीयन कराएं। इस शुल्क में चार सौ रुपये उपाधि शुल्क तथा तीन सौ रुपये साफा और अंगवस्त्र शुल्क निर्धारित है। जिसके बाद विद्यार्थी अपने भरे हुए आवेदन पत्र और अंकसूची को 17 दिसंबर 2025 तक गोपनीय या परीक्षा शाखा में जमा कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।आदेशानुसार नियत तिथियों में पंजीयन और दस्तावेज जमा करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में सम्मिलित किया जाएगा।

Next Post

भागवन बिरसा मुण्डा के जीवन चरित्र से हमें सीख लेनी चाहिए: राधा

Sat Nov 15 , 2025
सिंगरौली। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जयंती पर आयोजित जन जाति गौरव दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजन किया गया। इसके पूर्व भाजपा नेता व अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी। […]

You May Like