भागवन बिरसा मुण्डा के जीवन चरित्र से हमें सीख लेनी चाहिए: राधा

सिंगरौली। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जयंती पर आयोजित जन जाति गौरव दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजन किया गया। इसके पूर्व भाजपा नेता व अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी।

आयोजन में राज्यमंत्री राधा सिंह के मुख्य अतिथ्य एवं सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर गौरव बैनल, एसपी मनीष खत्री, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिपं उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, नगर परिषद बरगवां अध्यक्ष प्रमिला बर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह के उपस्थिति में अटल सामुदायिक भवन में उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहे के नारे के साथ अपने संबोधन की शुरूआत करते हुये कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने कहा कि भागवन बिरसा मुण्डा के जीवन चरित्र से हमे सीख लेनी चाहिए कि अभाव में भी अपने देश अपने माटी की रक्षा के लिए हमे किसी भी तरह के बिलदान से पीछे नही हटना चाहिए। वहीं सिंगरौली विधायक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल देश के स्वतंत्रता संघर्ष के अग्रदूत थे, बल्कि सामाजिक जागरण और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भी हैं। साथ ही देवसर विधायक ने कहा कि आज दिन पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। वहीं कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में रहने वाले प्रति एक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। समारोह में पार्षद संतोष शाह, सीमा जायसवाल, डीईओ सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

देशी कट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार तो दूसरा फरार

Sat Nov 15 , 2025
उमरिया। पाली थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात रात्रि गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम नए हाईवे स्थित सूखा चौराहा के पास गश्त कर रही थी, तभी एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। जब […]

You May Like