
पांढुरना। मवेशियों को पिकअप वाहन में लादकर सीमावर्ती महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे बैतूल निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही की,वहीं इन मवेशियों को गोशाला में सुरक्षित रखा हैं ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अजय मारकाम के निर्देश पर उपनिरीक्षक शिवपाल सरेआम के नेतृत्व में आरक्षक अशोक हरसूले, पुष्पेंद्र सिंह द्वारा ग्राम मोरडोंगरी के पास नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप वाहन क्रमांक MP 48 G1413 को रोककर की गई जांच में दो नग मवेशी थे, वाहन चालक को इन मवेशियों के परिवहन करने के दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक द्वारा कोई भी पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस द्वारा हेमंत पिता मुन्नालाल सूर्यवंशी निवासी ग्राम दुनावा जिला बैतूल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई । बताया जा रहा हैं कि यह उक्त युवक इन मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लेखाने ले जा रहा था ।
इस उक्त पिकअप वाहन को पुलिस द्वारा जप्त कर मवेशियों को गौशाला में सुरक्षित रखा हैं ।
