ईद-ए-मिलाद पर बैढ़न व मोरवा में निकली रैली

सिंगरौली । जिले के बैढ़न एवं मोरवा में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पर्व पर आज बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से धार्मिक रैली निकाली गई। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। रैली के दौरान आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया। एनसीएल बाउंड्री बिलौंजी एवं जामा मस्जिद से शुरू होकर मेन रोड, कन्या विद्यालय, एलआईजी, गुरुद्वारा और फल मंडी होते हुए बड़ी जामा मस्जिद रैली पहुंची।

विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई रैली का जामा मस्जिद में पहुंचने के बाद समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। जामा मस्जिद के अध्यक्ष जियाउल रहमान उर्फ मन्नू ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि ईद-ए-मिलाद के अवसर पर समाज की ओर से रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। आयोजन के माध्यम से समाज में शांति और एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन रहा मौजूद रहा।

Next Post

मयंक और प्रतीति ने भारत के लिए जीते खिताब

Wed Aug 26 , 2026
मुंबई, 26 अगस्त (वार्ता) भारत ने एशियन जूनियर क्लासिकल चेस चैंपियनशिप 2026 में यादगार ‘डबल’ जीत हासिल की। यहाँ आईटीसी मराठा शेरेटन में मयंक चक्रवर्ती और प्रतीति बोरदोलोई ने क्रमशः ओपन और गर्ल्स कैटेगरी के खिताब जीते। टॉप सीड मयंक ने अपनी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नौ राउंड की […]

You May Like