
सारंगपुर। राजस्थान के धौलपुर से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकला परिवार ग्राम धनोरा के पास खड़े डंपर से आर्टिका कार टकरा गया, गई . जिसमें मां, बेटे और बहू की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए,राजस्थान के धौलपुर निवासी, त्रिवेदी परिवार एक आर्टिका कार से, धौलपुर से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकले थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 52 मार्ग पर, सारंगपुर के पास हुआ हादसा जिसमे मां, बेटे -बहु की मौत हो गई.दो बच्चे सुरक्षित, गंभीर घायल शाजापुर रैफर जिनका प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया.
खड़े ट्रक से टकराने से हुआ हादसा- मंगलवार तडक़े हुए हादसे में कार से ओवर टेक करते समय खड़े ट्रक से टकराने से हादसा हुआ सभी राजस्थान के धौलपुर से महाकाल के दर्शन के लिए, उज्जैन के लिए निकला परिवार, मंगलवार सुबह सारंगपुर के पास हादसे का शिकार हो गया.
मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊ के पास अर्टिगा कार सडक़ किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी.नेशनल हाइवे की एम्बुलेंस घायलों को अस्पताल भेजा पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. शासन प्रशासन यातायात विभाग लगातार सडक़ों पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ चलानी कार्य अभी कर रहा है लेकिन फिर भी तेज रफ्तार वाहन दौड़ रहे है. ब्यावरा से सारंगपुर तक लगातार रोड पर हादसे हो रहे है, बीते दिन बारिश में पुलिया पार करते समय 11 लोगो से भरी कार बह गई जिसमें 9 लोगो की मौत हो गई थी ,2 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया.
