बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, कई घायल

जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर हनुमान टोरिया में बच्चों के मामूली विवाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि कांचघर हनुमान टोरिया निवासी अमर चौधरी (28) बीती रात खेरमाई मंदिर के पास उसके बड़े भाई अमित चौधरी की राजकुमार विरहा से बच्चों की किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। अमर वहां दोनों को समझाने और बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान राजकुमार बिरहा ने उसे दबोच लिया। इतने में वहां मौजूद सपना बिरहा ने डंडे से अमर के सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

वहीं, दूसरे पक्ष से 70 वर्षीय बुजुर्ग राजकुमार बिरहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बच्चों के विवाद पर जब बहस चल रही थी, तभी अमित चौधरी और अमर चौधरी वहां आए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। जब बुजुर्ग ने मना किया, तो अमर चौधरी ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी बाईं आंख के पास गंभीर चोट पहुंचा दी। दादा को पिटता देख जब उनका आरब बबन बीच-बचाव करने दौड़ा, तो अमित चौधरी ने डंडे से मारकर उसके दाहिने पैर को जख्मी कर दिया। दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

Next Post

जम्मू से ऑनलाइन कैमरे में दिखे घर के टूटे ताले

Mon Jun 29 , 2026
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत न्यू पीपी कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर न सिर्फ अलमारी के परखच्चे उड़ाए, बल्कि भारी-भरकम तिजोरी को बाहर निकालकर उसे कटर से काट दिया। शातिर बदमाश चांदी के बर्तन और नीचे रहने वाले किरायेदार का पासपोर्ट लेकर रफूचक्कर हो गए। […]

You May Like