शिवपुरी: आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के निर्देशन में निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक माह प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में शिवपुरी जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आम आदमी पार्टी शिवपुरी जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा ऋषि मैरिज गार्डन शिवपुरी में की गई।
इस बैठक में शिवपुरी जिले के प्रभारी विक्रम लोधी (प्रदेश सह-सचिव) एवं मध्यप्रदेश महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री मनीक्षा सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन विस्तार, महिला भागीदारी और जनसरोकार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय, प्रभावशाली एवं जन-सरोकार से जुड़ा बनाना था। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
