बनारस से आई मिठाई और मिल्क केक जब्त 

रीवा, मिलावट से मुक्ति अभिजन के अंतर्गत कलेक्टर रीवा के निर्देश पर दीपावली त्योहार के दृष्टिगत जिले में बाहर से आने वाली मिठाइयाँ एवं मावा की जांच एवं रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सूचना प्राप्त होने पर न्यू बस स्टैंड रीवा में गौतम ट्रैवल्स की बस से बनारस से आने वाले मिल्क केक मिठाइयाँ या मीठी बूंदी की जांच हेतु सुबह 4 बजे छापा मार करवाई खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान लगभग एक क्विंटल मिल्क की मिठाइयाँ एवं बूंदी पाई गई प्रथम दृष्टि जांच करने पर मिल के में स्टार्च की मिलावट पाई गई। जिसे जब्त कर लिया गया है

पूछताछ करने पर बस कंडक्टर ने बताए की समस्त माल बनास से गाड़ी में लोड किया गया है भेजने एवं पाने वाले नाम अरुण,अंशिका,आरव बिल्टी पर अंकित पाए गए हैं । किसी का मोबाइल नंबर या आधार नंबर नहीं पाया गया । न्यू बस स्टैंड पर माल को लेने कोई व्यापारी नहीं आया है । समस्त माल को लावारिश में जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली थी की यूपी बनारस से मावा और मिठाई रीवा आती है जिसके आधार पर आज तडके चार बजे नये बस स्टैंड पर छापामार कार्रवाई की गई जहा पर एक क्विंटल मिल्क की मिठाई जब्त की गई और आगे की कार्रवाई की जा रही है

Next Post

ऋषभदेवानंद ने भारतीय संस्कार और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला

Sun Nov 1 , 2026
​ग्वालियर। भारतीय सांस्कृतिक जागरण संस्थान के तत्वावधान में गोले का मंदिर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का मासिक पाठ और गौ पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। ​कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात संत स्वामी ऋषभदेवानंद […]

You May Like