ऋषभदेवानंद ने भारतीय संस्कार और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला

​ग्वालियर। भारतीय सांस्कृतिक जागरण संस्थान के तत्वावधान में गोले का मंदिर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का मासिक पाठ और गौ पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।

​कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात संत स्वामी ऋषभदेवानंद महाराज ने उपस्थित भक्तों को संस्कार और गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, आचार्य घनश्याम शास्त्री ने पुरातन सनातन संस्कृति और अध्यात्म के गहरे महत्व को समझाते हुए भक्तों को आशीर्वचन दिए। सुंदरकांड पाठ, गौ पूजन और संतों के आशीर्वचन के उपरांत भव्य मंगल आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को पंचामृत व प्रसाद वितरित किया गया।

इस आयोजन में महेश मुद्गल न्यासी, अचलेश्वर मंदिर ट्रस्ट,​आचार्य घनश्याम शास्त्री भागवताचार्य, कुबेर कटारे पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य, वैष्णो माता मंदिर,

भूपेन्द्र शर्मा संयोजक, परशुराम चल समारोह, जितेन्द्र शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन, ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन,कल्ली पंडित एवं विष्णु शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, अनिल शर्मा प्रांतीय पदाधिकारी, भारत विकास परिषद, ​श्रीमती कांता शर्मा अध्यक्ष, संपर्क शाखा, अनिल शर्मा (एसडीओ, बीएसएनएल कंपनी,​श्रीमती माया भारद्वाज जिला अध्यक्ष, योगी वाहिनी, ​के साथ हनुमान सेवा समिति बैंक कॉलोनी, आदर्श नगर) के पदाधिकारी एवं संरक्षक रामधार दुबे पंडित, छैलविहारी शर्मा,राघवेन्द्र दुबे, दिनेश श्रीवास्तव, नारायण राजपूत, दुर्गेश शर्मा,मान सिंह भदौरिया, प्रताप भदौरिया,मुकेश शर्मा, हरि ओम शर्मा, चन्द्र प्रकाश जैन, कुलदीप डागर सहित समस्त सदस्यगण व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

​इनका कहना है 

​संस्कृति और सेवा का संदेश

​आयोजन समिति के संयोजक दिवाकर शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, जनसेवा और संस्कारों का प्रचार-प्रसार करना है।

Next Post

अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

Sun Nov 1 , 2026
मऊगंज, जिले में नागरिकों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ओगरे ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं. जारी आदेश के तहत लोहे, स्टील अथवा पीवीसी पाइपों में विस्फोटक […]

You May Like