लूट के इरादे से गए कातिलों ने पहचान उजागर होने के डर से कर दी थी हत्या

जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत दरौलीकला में हुई मूक-बधिर लक्ष्मी बाई राठौर 55 वर्ष की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपित योजना बनाकर लूट करने के इरादे से गए थे और पहचान उजागर न हो जाये इसके डर से महिला की हत्या कर दी थी। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कब्जे से छीना हुआ सोने का मंगलसूत्र लाकेट, एवं चादी की चेन, घटना में प्रयुक्त 4 मोबाईल एवं मोटर सायकिल जब्त कर ली गई है।

एएसपी क्राइम जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में संदीप बर्मन पिता कमलेश बर्मन 20 वर्ष, सुनील बर्मन पिता दादूराम बर्मन 28 वर्ष, संदीप बर्मन पिता बिहारी बर्मन 20 वर्ष सभी निवासी साहू मोहल्ला ग्राम नन्हवारा कला थाना कैमौर जिला कटनी एवं सरिता बर्मन पति मुकेश उर्फ गुड्डू बर्मन 37 वर्ष निवासी ग्राम दरौलीकला थाना खितौला शामिल है।

Next Post

नींद से नहीं जागा युवक, साइलेंट अटैक की आशंका

Sun Oct 11 , 2026
उज्जैन। भिंड के रहने वाले युवक को रिश्तेदार ने रविवार सुबह नींद से जगाया तो वह नहीं उठा। अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई गई की साइलेंट अटैक आया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के […]

You May Like

Play sound