नींद से नहीं जागा युवक, साइलेंट अटैक की आशंका

उज्जैन। भिंड के रहने वाले युवक को रिश्तेदार ने रविवार सुबह नींद से जगाया तो वह नहीं उठा। अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई गई की साइलेंट अटैक आया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

चिमनगंज थाना क्षेत्र के गणेश नगर से भीकम सिंह पिता तुलसीराम बघेल 45 साल निवासी भिंड को उसका साडू भाई जयसिंह सुबह चरक अस्पताल लेकर पहुंचा था। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जयसिंह ने बताया कि भीकम मूल रूप से भिंड का रहने वाला था। एक माह पहले उज्जैन आया था और पेंटरी का काम कर रहा था। रात में 10 बजे खाना खाया था। 11 बजे तक बातचीत करने के बाद कमरे में सोने चला गया था सुबह 8 बजे तक नहीं उठा तो जागने का प्रयास किया गया था। भीकम चार बच्चो का पिता था। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Next Post

मेडिकल स्टोर संचालक के घर में सेंधमारी

Sun Oct 11 , 2026
जबलपुर। कुण्डम थाना अंतर्गत बटई में चोरों ने मेडिकल स्टोर संचालक के घर में सेंध लागते हुए लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बटई निवासी राहुल श्रीपाल (33) पड़रिया में मेडिकल दुकान चलाते हैं। बीती रात करीब 12 बजे वह अपने […]

You May Like

Play sound