सीहोर। भाजपा कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अब तक संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. साथ ही वर्तमान में जारी कार्यक्रमों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीतिक चर्चा की गई. जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के प्रमुखों से कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि यह यात्रा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी. इसमें अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए. जिला प्रभारी विकास विरानी ने बैठक में पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की. इसी के साथ आंगन मिलन कार्यक्रम के बारे में भी उनके द्वारा चर्चा की गई. इसी प्रकार रवि मालवीय, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर द्वारा भी बैठक को संबोधित किया गया. बैठक में भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं सेवा संकल्प अभियान टोली के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे.
