बांसवाड़ा कूड़े का ढ़ेर सबके सहयोग से एक साल में खत्म करूंगा : मनोहर लाल

नयी दिल्ली, 15 सितम्बर (वार्ता) शहरी आवास और विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कूड़े के तीन विशाल ढ़ेर हैं और वह इनमें से एक बांसवाड़ा कूड़े के ढेर की सफाई का काम शुरु करेंगे और सबकी मदद से एक साल में इस ढेर को खत्म कर देंगे।
श्री मनोहर लाल ने सोमवार को यहां मीडिया सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से स्वच्छता उत्सव पखवाड़ा शुरु करने से पहले जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह दिल्ली में बांसवाड़ा कूड़े के ढ़ेर को खत्म करने का काम शुरु करेंगे और एक साल में सबके सहयोग से इस काम को पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस कूड़े के ढेर को खत्म् करने के लिए वह स्थानीय निकाय तथा अन्य सबके साथ मिलकर काम करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि वह एक साल में इसे पूरा करेंगे। उनका यह भी कहना था कि वह 17 सितम्बर को सुबह नौ से दस बजे तक पूरे दल बल के साथ इस ढेर को खत्म् करने की दिशा में काम करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बड़े डम्प के कूड़े को खत्म किया जाना चाहिए और डम्प नहीं लगे इसके लिए वैकल्पिक स्तर पर काम होना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि डम्प के कूड़े के निपटान के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भी सड़कों पर इसे बिछाने का काम कर रहा है। सिंगल प्लास्टिक की समस्या के समाधान के लिए इसका इस्तेमाल सड़कें बनाने के लिए किया जाएगा।

Next Post

वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए तमाम योजनाओं पर चल रहा है काम: पुरी

Mon Sep 15 , 2025
वाराणसी, 15 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को कहा कि वाराणसी हजारों वर्ष पुराना शहर है और इसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। श्री पुरी ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के बाद पत्रकारों से […]

You May Like