वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए तमाम योजनाओं पर चल रहा है काम: पुरी

वाराणसी, 15 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को कहा कि वाराणसी हजारों वर्ष पुराना शहर है और इसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
श्री पुरी ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिशा समिति की बैठक में सरकारी योजनाओं की प्रगति और वास्तविक स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि काशी में चल रही विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर चर्चा हुई। दिशा समिति की यह बैठक लंबे अंतराल के बाद हुई, क्योंकि पिछली बैठक 2022 में आयोजित हुई थी। इसके कई कारण रहे, जिन पर अभी चर्चा का समय नहीं है।
उन्होने कहा, “ मुझे खुशी है कि सांसद, राज्य सरकार के मंत्री और विधायकों ने इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। योजनाओं के संबंध में कई सुझाव प्राप्त हुए, जिनमें से कुछ पर कार्य भी शुरू हो चुका है। अगली बैठक तीन-चार महीने बाद होगी।”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं काशी से गहराई से जुड़े हैं, और वाराणसी में हो रहे विकास कार्यों में सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि काशी में शिक्षा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा, “मां गंगा की अविरल धारा की तरह काशी में विकास की धारा निरंतर बह रही है।”

Next Post

बैंक ऑफ इंडिया ने पूरे किये 120 साल

Mon Sep 15 , 2025
मुंबई, 15 सितंबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को अपना 120वां स्थापना दिवस मनाया। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में कर्मचारियों, हितधारकों और साझेदारों ने बैंक की विरासत को याद किया। बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध […]

You May Like