मंदिरों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार

नीमच। जिले में पुलिस ने सोमवार को मंदिरों में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन आरोपियों सुनील भील (20), कैलाश भील (30) और पंकज उर्फ इंदरसिंह बंजारा (28) को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी मड़ावदा के निवासी हैं और सरवानिया के काल भैरव एवं खेड़ापति मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल थे।

श्रद्धालुओं की शिकायत पर थाना जावद में दो प्रकरण दर्ज किए गए थे। एसपी अंकित जायसवाल के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर इन्हें पकड़ा। आरोपियों से एक तांबे का लोटा, 7,000 रुपए नकद, एक दानपात्र और चोरी में इस्तेमाल लोहे की सब्बल जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की है। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अन्य मामलों में भी गिरोह की भूमिका की जांच कर रही है।

Next Post

बुधनी में पहाड़ी पर दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने की सतर्कता की अपील

Mon Jul 28 , 2025
बुधनी। विंध्याचल पर्वत की तलहटी में स्थित मृगन्नाथ बाबा पर्यटन स्थल पर प्रकृति का आनंद लेने पहुंचे लोगों को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला. तालपुरा की तीसरी रेलवे लाइन के ऊपर पहाड़ी पर एक तेंदुआ पत्थर पर बैठा आराम करता दिखाई दिया.तेंदुए को देखकर लोग हैरान रह गए लेकिन […]

You May Like