श्रीलंका की नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

कोलंबो, 09 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका के नौसेना और तटरक्षक बल ने बुधवार रात श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे 10 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी नाव भी जब्त कर ली।

नौसेना ने गुरुवार को कहा कि नाव को जाफना के कराईनगर में कोविलन लाइटहाउस के समुद्र से जब्त किया गया, जो 2025 में इस तरह की पहली जब्ती है। उन्होंने कहा कि वे स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर उन प्रथाओं के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, विदेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की अवैध मछली पकड़ने से को रोकने के लिए श्रीलंकाई जल में नियमित गश्त और अभियान चलाते हैं।

नौसेना ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नाव और 10 भारतीय मछुआरों को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया।

Next Post

धनखड़ शनिवार को बेंगलुरु की यात्रा पर

Thu Jan 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 जनवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु की यात्रा पर रहेंगे और राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ 11 जनवरी को बेंगलुरु के दौरे पर रहेंगे। अपनी […]

You May Like